{"_id":"673ba3ecb28e830e280ac298","slug":"dengu-cases-come-kathua-news-c-201-1-knt1006-115010-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डेंगू का डंक जारी<bha>;<\/bha> एक केस मिला, 696 पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डेंगू का डंक जारी<bha>;</bha> एक केस मिला, 696 पहुंचा आंकड़ा
Tue, 19 Nov 2024 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
मरोली में बुखार पीड़ित का हाल जानते स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत जिला स्वास्थ्य विभाग
- फोटो : Kathua
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू के मामले आने का क्रम लगातार जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में डेंगू के मामले आने का क्रम लगातार जारी है। सोमवार को आने वाले मामलों से हटकर मात्र एक मरीज डेंगू पॉजिटिव आया है। इससे जिले में अब तक पॉजिटिव पाए गए मरीजों की संख्या 696 हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी देने के साथ लगातार एंटी लारवा दवा का छिड़काव किया जा रहा है। सोमवार को हाईवे से सटे तारानगर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू से बचाव के लिए व्यापक अभियान चलाया गया। इसमें जिला मलेरिया विंग की गठित टीम ने घर-घर जाकर वहां पानी भंडारण व्यवस्था की जांच की।
इस दौरान टीम के सदस्यों ने स्थानीय लोगों को डेंगू से बचाव के लिए घर में रखे जाने वाले पानी को हमेशा ढक कर रखना व अन्य एहतियात के बारे में जानकारी दी। इस दौरान टीम के सदस्यों ने बुखार से पीड़ित पाए जाने वाले मरीजों के खून के सैंपल लिए। साथ ही डेंगू के मच्छरों के संभावित आश्रय वाले स्थानों पर एंटी लारवा दवा का छिड़काव किया। इसी तरह जिला के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान जीएमसी कठुआ में भी एंटी लारवा दवा का छिड़काव करवाया गया। इसमें अस्पताल के मुख्य परिसर, आकस्मिक ब्लाक, ओपीडी ब्लॉक, डिप्टी सीएमओ कार्यालय आदि में दवा का छिड़काव किया।
विज्ञापन
कोट
सोमवार को जिले में एक ही मामला आया है। इसमें नन्नन गांव में एक 23 वर्षीय युवा के डेंगू पॉजीटिव पाया गया है। डेंगू से बचाव के लिए आम लोगों को स्वास्थ्य विभाग से जो भी निर्देश जारी किए गए हैं, उसका पालन करना चाहिए। इससे हम काफी हद तक डेंगू के मामलों को मात दे सकते हैं।
सोहन लाल, जिला मलेरिया अधिकारी