फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Demand to rectify the mistake in electricity bill

बिजली बिल में हुई गड़बड़ी दुरुस्त करने की मांग

विज्ञापन
Demand to rectify the mistake in electricity bill
विद्युत विभाग के अधिकरियों से मिला वार्ड13 का शिष्टमंडल। - संवाद। - फोटो : KATHUA
हीरानगर। कस्बे के वार्ड 13 के लोगों का शिष्टमंडल वीरवार को विद्युत विभाग के कार्यालय में अधिकारियों से मिला। शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के नेता रमेश कुंडल ने बताया कि इस वार्ड में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों के भी बिजली बिल अचानक से बढ़ गए हैं। विभाग की लापरवाही से ऐसा हुआ है। ऐसे में बिजली बिल की गड़बड़ी को दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन

शिष्टमंडल ने जब अधिकारियों से बात की तो उन्होंने भी माना कि किसी तकनीकी समस्या की वजह से ऐसा हुआ है। आश्वासन दिया कि कार्यालय में भी टीम इसकी जांच करेगी और जिनके बिल बढ़कर आए हैं उनके घर में जाकर भी स्थिति देखी जाएगी। वहीं, जब इस बारे में विद्युत विभाग के एईई रमन राठौर से बात की तो उन्होंने कहा की सभी बिल गलत नहीं हो सकते हैं। किसी एक-दो बिल में कोई समस्या हो सकती है। मीटर न होने के कारण फ्लैट रेट लगाए जा रहे हैं। शिष्टमंडल में कमल कनाथिया, तलब सिंह और कई महिलाएं भी शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed