{"_id":"686c20c8a76bedca3d0f986e","slug":"demand-to-implement-rational-system-in-deployment-of-teachers-kathua-news-c-201-1-knt1006-121714-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: शिक्षकों की तैनाती में तर्कसंगत व्यवस्था लागू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: शिक्षकों की तैनाती में तर्कसंगत व्यवस्था लागू करने की मांग
Tue, 08 Jul 2025 01:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
जिला के मुख्य शिक्षा अधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट करते जम्मू कश्मीर सरकारी टीचर्स फोरम के पदा
जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दिए सुझाव
कठुआ। जिले के नए मुख्य शिक्षा अधिकारी राजीव अबरोल से जम्मू-कश्मीर गवर्नमेंट टीचर्स फोरम ने जिले में शिक्षकों की तैनाती में तर्कसंगत व्यवस्था लागू करने की मांग की है। फोरम के सदस्यों ने उन्हें कठुआ जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए हैं।
इस मौके पर फोरम के केंद्र शासित प्रदेश अध्यक्ष परवीन सिंह ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से उन प्राथमिक विद्यालयों की ओर ध्यान दिए जाने की मांग की जहां एक ही शिक्षक कार्यरत हैं या स्टाफ पूरी तरह से उपलब्ध नहीं है। साथ ही उन्होंने स्थानांतरण प्रक्रिया की शीघ्र शुरुआत की मांग की क्योंकि कई शिक्षक कठिन क्षेत्रों में अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वे उचित समायोजन की अपेक्षा कर रहे हैं। इस मौके पर फोरम के सदस्यों ने अबरोल को जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी के रूप में अपना पदभार ग्रहण करने की बधाई दी।
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने फोरम के सदस्यों को आश्वासन दिया कि शिक्षकों की किसी भी वास्तविक समस्या में उनके कार्यालय की ओर से कोई अनावश्यक विलंब नहीं किया जाएगा। इस मौके पर फोरम के पूर्व चेयरमैन अमरनाथ, जिला अध्यक्ष जगदीश चंद्र, बलबीर सिंह, अंग्रेज सिंह, काली दास, राजेश कुमार, मोहन लाल, राजीव कुमार व राज कुमार आदि मौजूद रहे।