{"_id":"679e7bd8be73839b6505f00d","slug":"demand-for-road-in-bilawar-ward-six-kathua-news-c-201-1-knt1008-117038-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बिलावर में वार्ड छह को जोड़ता कच्चा रास्ता पक्का करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बिलावर में वार्ड छह को जोड़ता कच्चा रास्ता पक्का करने की मांग
विज्ञापन
नगर कमेटी के वार्ड नंबर 6 को जोड़ने वाला रास्ता। स्रोत संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। नगर कमेटी के वार्ड छह में आते मोहल्ला लोअर कुट को जोड़ने वाला रास्ता कच्चा होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने नगर कमेटी से मांग की है कि मार्ग को पक्का किया जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके।
स्थानीय निवासी बाबूराम, बिशन दास, नरेंद्र सिंह और अन्य लोगों ने बताया कि लगभग 500 मीटर लंबे रास्ते का 100 मीटर हिस्सा तो नगर कमेटी ने पक्का कर दिया लेकिन गली का अगला हिस्सा पूरी तरह से कच्चा है। इससे रास्ते पर पैदल आवागमन करने में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। मार्ग पर पानी की निकासी के प्रबंध भी नहीं किए गए हैं। बारिश होने के बाद रास्ते पर फिसलन बढ़ जाती है। पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।
लोगों ने कहा कि नगर कमेटी से कई बार मांग कर चुके हैं कि वार्ड छह को जोड़ने वाले इस कच्चे रास्ते को पक्का किया जाए लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।
कोट...
वार्ड छह को जोड़ने वाले कच्चे रास्ते को पक्का करने के लिए नगर कमेटी की ओर से प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारी को सौंप दिया गया है।
-वीरेंद्र पाल सिंह, कार्यकारी अधिकारी, बिलावर