{"_id":"685081b180905b686407897d","slug":"demand-for-restoration-of-railway-stoppage-in-kathua-kathua-news-c-201-1-knt1009-121116-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कठुआ में स्टॉपेज बहाली की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कठुआ में स्टॉपेज बहाली की मांग
Tue, 17 Jun 2025 02:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मिलने पहुंचे विधायक कठुआ डॉ. भारत भूषण।
कठुआ। विधायक डॉ. भारत भूषण ने दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। उन्होंने यहां सभी ट्रेनों का स्टॉपेज बनाने की मांग की है। विधायक ने मंत्री को बताया कि कोरोना काल में कठुआ के रेलवे स्टेशन पर स्थगित किए गए ट्रेनों के स्टॉपेज को पुन: बहाल करना चाहिए।
विधायक ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि अर्चना एक्सप्रेस, संबलपुर एक्सप्रेस और सूबेदार गंज सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्टॉपेज को कोरोना काल में कठुआ में स्थगित किया गया था लेकिन कोरोना महामारी खत्म होने के बावजूद रेलवे प्रशासन ने इसे बहाल नहीं किया है।
इस कारण जम्मू और कठुआ के बीच रोजाना सफर करने वालों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जहां वंदे भारत की दोनों ट्रेनों का भी स्टॉपेज बनाने की मांग की। बताया कि इससे रेलवे यात्रियों, श्रमिकों और कर्मचारियों को बहुत राहत मिलेगी। मंत्री डॉ. सिंह ने विधायक की मांग को वाजिब बता जल्द ही इस मुद्दे को रेल मंत्रालय तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।