फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Demand for regular drinking water supply in Malhar village

मल्हार गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति की मांग

विज्ञापन
Demand for regular drinking water supply in Malhar village
बिलावर। उपमंडल के मल्हार गांव में नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति न होने के कारण गांव के करीब पांच हजार लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरपंच सलीमा बेगम ने बताया कि गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए बिछायी गई पाइप लाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। इसे ठीक नहीं किया जा रहा है। नतीजतन पाइप लाइन से पानी व्यर्थ बहता रहता है। इससे लोगों के घरों तक पेयजल आपूर्ति नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन

पंच मोहम्मद रफीक ने बताया कि इस समस्या के बारे में जिला उपायुक्त को बिलावर दौरे के दौरान अवगत करवाया था। इसके बाद भी आज तक कुछ नहीं किया गया। नतीजतन गांव के लोगों को गांव में स्थित प्राकृतिक पेयजल स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। बताया कि सप्ताह में एक या दो बार ही पेयजल आपूर्ति हो रही है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों ने जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि कर्मचारी क्षतिग्रस्त हुई पाइपलाइन को ठीक नहीं कर रहे हैं। इससे लोगों को जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष है। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द पेयजल आपूर्ति नियमित रूप से नहीं बहाल की गई तो लोग जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला उपायुक्त राहुल पांडे से इस संदर्भ में संज्ञान लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed