फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Demand for deployment of army in camps built in areas adjacent to IB intensifies

Kathua News: आईबी से सटे इलाकों में बने शिविरों में सेना की तैनाती की मांग तेज

Thu, 27 Mar 2025 01:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 27 Mar 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Demand for deployment of army in camps built in areas adjacent to IB intensifies
डॉग स्क्वायड के साथ अ​भियान चलाते बीएसएफ के जवान। संवाद - फोटो : kathua
- लोग बोले- रत्नुचक में सेना होती तो अब तक सन्याल में आतंकी हो चुके होते ढेर
विज्ञापन

- एक साल से खाली पड़े हैं शिविर



हीरानगर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से सटे सन्याल गांव के साथ लगते जंगलों में आतंकियों से मुठभेड़ के बाद जारी तलाशी अभियान चौथे दिन भी जारी रहा। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को बारीकी से खंगाला, लेकिन कोई भी सफलता हाथ नहीं लगी है। इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
आईबी के नजदीक बने सैन्य शिविर करीब एक साल से खाली पड़े हैं। यहां सेना की तैनाती की मांग ने जोर पकड़ लिया है। लोगों ने कहा कि अगर यहां सेना तैनात होती तो आतंकी घुसपैठ की सोचते भी नहीं और अगर करने में कामयाब होते भी तो सेना ने मौका रहते उन्हें ढेर कर दिया होता।
विज्ञापन

सन्याल के जिस इलाके में रविवार को आतंकियों से मुठभेड़ हुई, वहां से मात्र 250 से 300 मीटर की दूरी पर रतनुचक में एक साल से सेना का शिविर खाली पड़ा है। लोगों का कहना है कि जब सेना यहां थी तो आसपास के इलाकों में लगातार गश्त करती थी। इसी तरह मनियारी और बनियाडी में शिविरों में सेना तैनात थी, आईबी से लगते पूरे इलाके में हर गतिविधि पर नजर रहती थी। लोगों का कहना है कि जब से यह शिविर खाली हुए हैं आतंकी गतिविधियों में तेजी आई है, इसलिए जल्द यहां सेना को तैनात किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता राकेश चौधरी ने बताया कि एक साल पहले इन शिविरों से सेना को हटाया गया था। यहां फिर से उनकी तैनाती की मांग को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से बात की। इलाके का एक प्रतिनिधिमंडल सेना की गुर्ज डिवीजन के अधिकारियों से भी मिला था। इसके बावजूद यह शिविर खाली पड़े हैं।

हीरानगर डेवलपमेंट फोरम के अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने कहा कि ऐसा नहीं है कि अन्य सुरक्षाबल उनकी तलाश नहीं कर रहे हैं या उन्हें ढेर करने में सक्षम नहीं है, लेकिन सेना की स्ट्रेटजी अन्य सुरक्षाबलों से अलग है। भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए खाली पड़े कैंपों में सेना को तैनात किया जाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed