फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Demand for daily supply of water

Kathua News: पानी की आपूर्ति हर दिन करने की मांग

Sun, 13 Jul 2025 12:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 13 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Demand for daily supply of water
रामकोट। मकवाल में पानी की किल्लत से परेशान स्थानीय ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग से नल के जरिए पानी की आपूर्ति हर दिन करने की मांग की। लोगों ने बताया कि गर्मियों के आगमन के साथ पंचायत के बनेडी इलाके में पानी का स्तर कम होने पर विभाग ने तीसरे दिन पानी की आपूर्ति शुरू की थी। इलाके में पानी की आपूर्ति के लिए बनाए गए नए डगवेल से भी पानी की आपूर्ति अब तक बहाल नहीं की गई है। मकवाल की 4000 आबादी के साथ पंचयात कछेड़ की 2500 के करीब आबादी पीने के पानी के लिए मुश्किलों का सामना कर रही है। विभाग को हर दिन लोगों को पानी की आपूर्ति देने पर कार्य करना चाहिए। विलेज डेवलपमेंट समिति मकवाल के प्रधान मोहिंदर कुमार ने बताया कि पंचायत में 300 के करीब लोगों ने निजी पानी के कनेक्शन स्थापित करवाए हैं जिसका नियमित अवधि में किराये का भुगतान भी कर रहे हैं। हर दिन पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोग टैंकर मंगवा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed