फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Demand For ATM Open in Parnala Village

Kathua News: परनाला गांव में एटीएम नहीं, पैसे निकलवाने 10 किमी दूर जाते हैं लोग

विज्ञापन
Demand For ATM Open in Parnala Village
परनाला गांव में एटीएम खोलने की मांग करते स्थानीय लोग। स्रोत जागरूक पाठक।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। परनाला पंचायत में एटीएम की सुविधा न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय पंचायत के पूर्व प्रतिनिधियों ने बताया कि बैंक प्रबंधन से परनाला बस स्टॉप के पास एटीएम स्थापित करने की मांग की है।
सोमवार को गांव में हुई बैठक के दौरान पूर्व सरपंच वीरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि गांव में जम्मू-कश्मीर बैंक और जम्मू-कश्मीर ग्रामीण बैंक की शाखाएं कई वर्ष पहले खोली गई थीं लेकिन आज तक एटीएम की सुविधा नहीं मिल पाई है। कई बार बैंक में अवकाश होने पर लोगों को आपात स्थिति में रुपये की जरूरत पड़े तो उन्हें 10 किलोमीटर दूर स्थित महानपुर या फिर फिंतर में मौजूद एटीएम पर जाना पड़ता है जिससे लोगों का काफी समय बर्बाद होता है।
विज्ञापन

बताया कि कई बार बैंक प्रबंधन से एटीएम स्थापित करने की मांग की गई लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया। अगर परनाला बस स्टॉप के पास एटीएम की सुविधा उपलब्ध हो जाए तो गांव के लोगों के साथ साथ सेरी, मुनि पलैल पल्लन,सटो,कटनी,धरालता आदि गांवों की करीब 20 हजार आबादी को लाभ मिलेगा। ग्रामीणाें ने बैंक प्रबंधकों से मांग की है कि जल्द से जल्द गांव में एटीएम की सुविधा उपलब्ध करवाई। बैठक मे रवि कुमार, नितिन शर्मा, प्रभात सिंह, बलबीर सिंह, सुभाष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed