{"_id":"577417a44f1c1bc97379ce60","slug":"deer-separated-from-the-herd","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुंड से बिछड़ा हिरन धलोटी गांव में पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुंड से बिछड़ा हिरन धलोटी गांव में पहुंचा
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Thu, 30 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
अपने झुंड से बिछड़ा हिरन का बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने झुंड से बिछड़ कर हिरन का एक बच्चा जसरोटा वन्यजीव अभ्यारण्य से सटे धलोटी गांव के जलाशय के पास जा पहुंचा। यहां उस पर कुत्तों ने हमला बोल दिया। जैसे-तैसे जान बचाकर वह गांव की गलियाें में जा घुसा।
विज्ञापन
गांव के अशोक सिंह और सुखदेव सिंह की नजर जब उस पर पड़ी तो उन्होंने कुत्तों को भगाया और बच्चे को पकड़कर सुरक्षित जगह पहुंचाया। बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन्यजीव विभाग को दी। इसके बाद टीम हिरन के बच्चे को अपने साथ ले आई और कठुआ में प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उसे जम्मू के मांडा ले जाया।
विज्ञापन
वन्यजीव वार्डन प्रियंका सरीन ने बताया कि हिरन का यह बच्चा शायद झुंड से बिछड़ कर आबादी वाले इलाके की ओर पहुंच गया था। कुत्तों ने उस पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
घायल अवस्था में उसे जंगल में नहीं छोड़ा जा सकता, जिसे देखते हुए उसे जम्मू के मांडा भेजा गया। वहां उसकी देखभाल होगी और इलाज भी किया जाएगा। उधर, गांव में हिरन आने की खबर के बाद ग्रामीणों का तांता लग गया। बड़ी संख्या में लोग उसे देखने के लिए पहुंचे थे।