फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   DC gave 50 thousand Rupee to gagandeep

Kathua News: डीसी ने खिलाड़ी गगनदीप को 50 हजार रुपये से नवाजा

विज्ञापन
DC gave 50 thousand Rupee to gagandeep
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिले का नाम रोशन करने वाले कठुआ के नेटबॉल खिलाड़ी गगनदीप कुमार और उनके कोच रवि के. जस्सल को जिला प्रशासन ने सम्मानित किया है। हाल ही में उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल में नेट बॉल के मुकाबले में गगनदीप ने कांस्य पदक जीता है।
बुधवार को डीसी डॉ. राकेश मिन्हास ने एक समारोह के दौरान खिलाड़ी के साथ मुलाकात की और उन्हें प्रशासन की ओर से 50 हजार रुपये और प्रशिक्षक को 25 हजार रुपये देकर प्रोत्साहित किया। डीसी ने गगनदीप को बेहतर खिलाड़ी बनाने में कठुआ एथलेटिक क्लब के प्रयास की भी सराहना की। साथ ही उन्हें भविष्य में प्रशासन की ओर से हर तरह का सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर वेटलिफ्टर बबलू सिंह जसरोटिया ने प्रशासन का आभार जताया। वहीं, कोच और मेंटर रवि के. जस्सल ने जिला प्रशासन और गगनदीप को राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाने में सहयोग देने वाले आकाश बत्रा विशेष आभार जताया, जो कि इस खेल के अंतर राष्ट्रीय कोच व अंपायर होने के साथ गगनदीप को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed