फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   DC and SP review preparations for the Amarnath Yatra.

Kathua News: अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का डीसी-एसपी ने लिया जायजा

विज्ञापन
DC and SP review preparations for the Amarnath Yatra.
अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का डीसी-एसपी ने लिया जायजा, लखनपुर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को उपायुक्त राजेश शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने लखनपुर स्थित यात्रा रिसेप्शन सेंटर का दौरा कर सुरक्षा एवं यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया।

इस दौरान दोनों अधिकारियों ने रिसेप्शन सेंटर में की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने संत समाज के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। संत समाज की ओर से यात्रा के दौरान लखनपुर प्रवेश द्वार पर श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की जाएगी। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपायुक्त राजेश शर्मा ने बताया कि यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के लिए रिसेप्शन सेंटर पर सुरक्षा बलों की तैनाती शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि लखनपुर प्रवेश द्वार पर व्यवस्थाओं में सुधार किया जाता है। इस बार लखनपुर में दो लंगरों की व्यवस्था की जाएगी। यात्रियों के ठहरने की सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन का कहना है कि अमरनाथ यात्रा को लेकर सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed