फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Dance on the songs of Nupur Pant and Saurav Kalsi

नूपुर पंत व सौरव कालसी के गीतों पर झूमे दर्शन

विज्ञापन
Dance on the songs of Nupur Pant and Saurav Kalsi
बसोहली में आइकॉनिक फेस्टिवल के समापन समारोह के दौरान संगीत की धुन पर थिरकते युवा और बच्चे। संवाद - फोटो : KATHUA
बसोहली। आईकॉनिक वीक फेस्टिवल के तीसरे दिन बसोहली के टीआरसी में आयोजित कार्यक्रम में वॉटर स्पोर्ट एक्टिविटीज, खेल गतिविधियां, रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई। बॉलीवुड की गायिका नूपुर पंत और सौरव कलसी की एक से एक बढ़कर प्रस्तुतियों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, नूपुर को सुनने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे जो उनके गीतों पर खूब झूमे और स्टेज के पास पहुंच कर जम्मू व कश्मीर से आए विद्यार्थियों ने बॉलीवुड की गायिका को अपनी फरमाइश बताई और उनके गानों पर खूब झूमे। नूपुर पंत ने कहा कि बसोहली की रंजीत सागर झील में यहां वाटर स्पोर्ट की अपार संभावनाएं हैं। वहीं, विश्व प्रसिद्ध बसोहली रामलीला की भी अपनी एक अलग पहचान है। बसोहली की चित्रकला बसोहली को विश्व विख्यात बनाती है। उन्होंने बताया कि वह उत्तराखंड की निवासी है और अपने बसोहली क्षेत्र के लोगों के बीच आना उनके लिए गर्व की बात है जिसके लिए बह बेसब्री से प्रतीक्षा कर रही थी और आज उनका यह सपना पूरा हो गया है।
विज्ञापन

खेल गतिविधियों में सुबह साइकिल रेस करवाई गई जो अटल सेतु से शुरू हुई और पर्यटन स्थल पुरथु पहुंचकर समाप्त हुई। इस कार्यक्रम में जिला विकास परिषद के अध्यक्ष महान सिंह बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि डीसी कठुआ विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं नगर कमेटी के अध्यक्ष सुमेश सपोलिया, पर्यटन विभाग व स्पोर्ट्स काउंसिल के अधिकारी, एसएसपी कठुआ रमेश कोतबाल और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। डीसी कठुआ राहुल यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा समय में जो कार्यक्रम हो रहा है, उसमें जम्मू व कश्मीर से खिलाड़ी आए हैं, उम्मीद करता हूं अगली बार यही खिलाड़ी बसोहली से होंगे। खेल गतिविधियों में आगे आएं और इस मौके का फायदा उठा कर अपना भविष्य सुनहरा बनाएं।
विज्ञापन

जिला विकास परिषद के अध्यक्ष महान सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि बसोहली बनी बिलावर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन को विकसित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने स्पोर्ट्स काउंसिल का ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करवाने पर धन्यवाद किया। स्पोर्ट्स एक्टिविटी वॉटर स्पोर्ट एक्टिविटी में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि वह अन्य अधिकारियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं बॉलीवुड गायिका नूपुर पंत और सौरभ कालसी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का अंत आतिशबाजी के साथ हुआ। जिसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग उमडे़। वहीं, अटल सेतु को भी रात के समय रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। रंजीत सागर झील पर जम्मू-कश्मीर और पंजाब के दो छोरो पर बने अटल सेतु का नजारा देखते ही बनता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed