फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Dambra cricket team won the match

डांबरा क्रिकेट टीम ने जीता मैच

विज्ञापन
Dambra cricket team won the match
महानपुर। जगदंबे क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार रात को मिनी खेल मैदान में खेला गया। इस दौरान आठ ओवर के मैच में डांबरा क्रिकेट टीम और दमलाड क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला गया, जिसमें डांबरा की जीत हुई। इस दौरान डांबरा के बल्लेबाज सुनील शर्मा ने छह गेंदों पर छह चक्के लगाए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के 13वें मैच का मुकाबला डांबरा क्रिकेट टीम और दमलाड क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डांबरा की टीम ने 8 ओवरों में 92 रन बनाए। सुनील शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए छह गेंदों में छह छक्के मारकर प्रतियोगिता में नया रिकॉर्ड बनाया। साथ ही उन्होंने 52 रनों का योगदान दिया। इसके साथ कैप्टन रोहित ने 24 रन बनाए। दमलाड क्रिकेट की टीम के खिलाड़ी पसबीर ने गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल की। वहीं दमलाड क्रिकेट टीम स्कोर का पीछा करने उतरी और मात्र 80 रन ही बना पाई। टीम की ओर से कैप्टन रुमाल सिंह ने 30 और जसू ने 22 रन का योगदान दिया। डांबरा की टीम ने 12 रनों से मैच को जीत लिया। डांबरा क्रिकेट टीम की ओर से अखिल ने बढ़िया गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल किए। मैन ऑफ द मैच का खिताब बेहतर बल्लेबाजी के लिए सुनील शर्मा को दिया गया। इस मौके पर क्रिकेट प्रतियोगिता के संयोजक अजय कोहली ने बताया कि रात की रोशनी में खेले जाने वाले मैच का आनंद उठाने के लिए काफी संख्या लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed