फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   cultural

महाराजा की जयंती पर अवकाश घोषित न होने पर 16 सितंबर से होगा कड़ा संघर्ष

विज्ञापन
cultural
महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश घोषित किए जाने की मांग को लेकर लखनपुर में नारेबाजी करते विभिन् - फोटो : KATHUA
कठुआ। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश के लिए शुक्रवार को प्रवेशद्वार लखनपुर में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि 15 सिंतबर तक मांग पूरी नहीं हुई तो संघर्ष तेज कर देंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष बबलू जसरोटिया ने महाराजा की जयंती के लिए किए जा रहे संघर्ष को समर्थन देने का एलान किया। युवा राजपूत सभा के राजन सिंह हैप्पी ने कहा कि डोगरा समाज लंबे अरसे से जयंती पर अवकाश की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार ने ध्यान नहीं दिया। अब डोगरा समाज 16 सितंबर को जम्मू में प्रदर्शन तेज कर देगा। चेतावनी दी कि लखनपुर से किसी भी वाहन को जम्मू-कश्मीर में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा। श्रीराम नाटक सभा कठुआ के प्रधान देवेंद्र सिंह अंदोत्रा ने कहा कि जम्मू में पिछले कई दिनों से इस मांग को लेकर युवा धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार ने मांग पूरी नहीं की है। मौके पर लखनपुर यूथ फेडरेशन के अध्यक्ष सन्नी शर्मा, आम आदमी पार्टी की नेता खुशबू भगत, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष चरणजीत सिंह भोला, मौलवी रहमत अली, बिशनदास, एसके भंडारी, सहित कई बिरादरियों के लोगों के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed