फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   cultural

विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से किया जागरूक

विज्ञापन
cultural
कठुआ। स्वच्छता पखवाड़ा और गांधी महोत्सव के तहत लखनपुर शिक्षा जोन के लगभग 90 से ज्यादा सरकारी स्कूलों विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें पूरे जोन के साढ़े तीन हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लेकर कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय समुदाय और आसपास के लोगों को स्वच्छता और गांधीजी के विचारों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत मिडिल स्कूल धन्ना, हाईस्कूल लखनपुर, हायर सेकेंडरी स्कूल कीडिया, हायर सेकेंडरी स्कूल हटली और बसंतपुर में विद्यार्थियों ने रैली निकालकर लोगों को गांधी जी के विचारों और सर्व धर्म समभाव के प्रति जागरूक किया। वहीं, हाई स्कूल गोविंदसर, हाईस्कूल धनोड़ व कई अन्य स्कूलों में विद्यार्थियों को स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत हाथ धोने की विधियां विस्तार पूर्वक समझाने के साथ इसकी आवश्यकता पर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मिडिल स्कूल रामनगर, बडोली, जंगलोट, मरोली, हटली, हाई स्कूल त्रिडवां में नशों से दूर रहने की शपथ दिलाई गई और नशा मुक्त थीम पर पेंटिंग, सिंगिंग स्लोगन ,राइटिंग, लघु नाटिका आदि प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। इसके अतिरिक्त एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत सरकारी माध्यमिक विद्यालय दुखत, बडोली, लोअर माह, धन्ना, प्राइमरी स्कूल परडा, करयाली, एनपीएस अपर धनोड़, गोविंदसर, महापाटी , मिडिल स्कूल सावला, धन्ना, हायर सेकेंडरी स्कूल बसंतपुर में बच्चों के अंदर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता भाईचारे की भावना को विकसित करने के लिए जम्मू कश्मीर के सांस्कृतिक पार्टनर तमिलनाडु राज्य के सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे तमिल गीत, नृत्य और नाटक आयोजित किए गए। जल बचाओ और शिक्षा पर्व थीम के अंतर्गत सरकारी माध्यमिक विद्यालय धन्ना में जल बचाओ थीम पर पेंटिंग और स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई तथा शिक्षा पर्व के अंतर्गत अध्यापक कमल खजूरिया ने छात्रों को नई शिक्षा नीति के बारे में विस्तार पूर्वक बताया तथा बच्चों को रटने के बजाय समझने पर बल देने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि पिछले 10 दिनों से लखनपुर जोन के सभी स्कूलों में स्वच्छता पखवाड़ा, गांधी महोत्सव और शिक्षा पर्व के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। लखनपुर जोन के सभी स्कूल और विद्यार्थी इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं आगे उन्होंने कहा कि यह गतिविधियां सिर्फ स्कूलों में ही आयोजित नहीं की जा रही हैं बल्कि स्थानीय समुदाय को भी इनके साथ जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed