{"_id":"62a251ff3ed5f830533d1b9b","slug":"cultural-kathua-news-jmu261595631","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा तक हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखें लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा तक हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखें लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। आम लोग पुलिस विभाग से संबंधित समस्याएं सीधे तौर पर अधिकारियों के समक्ष रख सकें इस उद्देश्य से प्रदेश में ब्लॉक दिवस की तर्ज पर थाना दिवस कार्यक्रम शुरू किया गया है।
वीरवार को दयाला चक में थाना दिवस का आयोजन किया गया। जहां कंडी और सीमावर्ती क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से आय पंच सरपंचों ने अपनी समस्याओं को एसएसपी आर सी कोतवाल के समक्ष रखा। कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने पशु और नशा तस्करी का मुद्दा जोर-शोर से उठाया जिस पर एसएसपी ने आश्वासन दिया कि इस तरह का काम करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी है और आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा आम लोगों के सहयोग से ही पुलिस नशा और पशु तस्करी को पूरी तरह से खत्म कर सकती है, इसलिए कहीं भी संदिग्ध गतिविधि देखे जाने पर लोग तुरंत नजदीकी पुलिस चौकी या पुलिस स्टेशन को सूचित करें।
इसी दौरान उन्होंने अमरनाथ यात्रा को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की अपील की और कहा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। ड्रोन के माध्यम से हथियार भेजने की कोशिशें नाकाम की गई हैं। यात्रा तक लोग पूरी तरह से सतर्क रहें। उन्होंने कहा अपनी गाड़ियों को सार्वजनिक स्थलों पर अधिक समय के लिए पार्क न करें, घरों के बाहर गाड़ियों को खड़ा न करें। जिन लोगों की मजबूरी है कि वह गाड़ियां घर में पार्क नहीं कर सकते वह गाड़ी इस्तेमाल करने से पहले उसकी जांच अच्छे से करें। इसके अलावा जो गाड़ी आपके इलाके में लंबे समय से खड़ी है उस पर भी नजर रखें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा हाल ही में सीमावर्ती इलाके से पाकिस्तानी ड्रोन से मैग्नेटिक बम भेजे गए। यह कोशिश पुलिस की ओर से नाकाम कर दी गई। यह ऐसे बम है जो किसी भी गाड़ी में चिपकाए जा सकते हैं और कुछ ही मिनटों में गाड़ी विस्फोट का शिकार हो सकती है। लिहाजा लोग पूरी तरह से सतर्क रहें। हालांकि पुलिस सीमावर्ती इलाकों से लेकर हाईवे तक पूरी तरह से चौकस है। कई जगहों पर नाके लगाए गए हैं जहां हर आने-जाने वाले वाहन की जांच की जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान हीरानगर निकाय समिति के अध्यक्ष विजय शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष रामलाल कालिया, डीडीसी सदस्य अभिनंदन शर्मा, डीडीसी सदस्य रिम्मी चाढ़क, बॉर्डर डीएसपी पंकज शोधन आदि मौजूद रहे।