फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   cultural

नवरात्र की नवमी पर मंदिरों में उमड़ा सैलाब

विज्ञापन
cultural
कठुआ। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन रामनवमी का पर्व लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। शहर के पारलीवंड स्थित राम मंदिर में परंपरा का निर्वहन करते हुए ध्वजारोहण की रस्म निभाई गई। जिसमें पूर्व वनमंत्री राजीव जसरोटिया सहित काफी संख्या में भक्त शामिल हुए। वहीं जिले के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने कंजक पूजन कर व्रत संपन्न किया। क्षेत्र में जगह-जगह भंडारे और देवी जागरण हुए। मंदिरों में श्रद्धालुओं के आने व जाने का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

नवरात्र का व्रत रखने वाले श्रद्धालु कंजक पूजन के लिए प्रसाद बनाने में रविवार सुबह से ही जुटे रहे। वहीं जिला के विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर व्रत रखने वालों का कंजक पूजन जारी रहा। काफी संख्या में भक्तों ने कंजकों को अपने घरों में आमंत्रित किया। जहां उनका पूजन कर भोजन कराया। कन्या पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने कंजकों को हलवा-पूड़ी, चने, उपहार आदि के साथ दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लिया। शहर के मुख्य बाजार में स्थित आशापूर्णी मंदिर में नवरात्र के समापन पर परंपरा के अनुसार चावल और कढ़ी के भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा जसरोटा स्थित काली माता मंदिर, बिलावर में बाला सुंदरी मंदिर और नगरी स्थित माता बाला सुंदरी के भवन में सामूहिक हवन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

यहां हजारों की संख्या में भक्तों ने मातारानी का आशीर्वाद लिया। वहीं, जिले भर के देवी मंदिरों में दिनभर श्रद्धालु उमड़े। इस दौरान वहां धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर श्रद्धालुओं ने जगत जननी के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार बिलावर के सुकराला स्थित मल्ल माता के दरबार में साढे़ बारह हजार, बाला सुंदरी बिलावर के दरबार में पांच हजार, जसरोटा स्थित काली माता के दरबार में चौदह हजार, बाला सुंदरी मंदिर नगरी में पांच हजार भक्त पहुंचे। वहीं शेर कोटला स्थित चंडिका माता मंदिर, काली माता मंदिर जांड़ी, चन्नग्रां स्थित बुआ दाती मंदिर, लखनपुर में काली माता मंदिर, जोड़ियां माता मंदिर सहित अन्य मंदिरों में दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed