फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   cultural

श्रीराम के जन्मोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
cultural
कठुआ। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रीराम नवमी उत्सव कमेटी की ओर से आयोजित शोभायात्रा में हजारों की संख्या में भक्तों ने भाग लेकर श्रीराम के प्रति अपनी आस्था का परिचय दिया। कोरोना महामारी के कारण दो सालों के बाद हो रहे इस आयोजन में शामिल भक्तों का उत्साह देखते ही बना। शोभायात्रा मार्ग पर राम भक्तों के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। इस दौरान श्रीराम के जीवन से जुड़ी आकर्षक झांकियों ने भी भक्तों का मनमोह लिया।
विज्ञापन

बैंडबाजों के बीच शहर के मुखर्जी चौक से शुरू हुई शोभायात्रा को वरिष्ठ नागरिक डॉ. दुष्यंत उब्ब्ट ने झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा नवरात्र के पहले दिन शहर के वार्ड छह में प्रज्ज्वलित अखंड ज्योति की अगुवाई में निकाली गई। शोभायात्रा शहीदी चौक, कालेज रोड से कालीबड़ी चौक तक पहुंची। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर हटली मोड़ से होते हुए रामलीला मैदान पर समाप्त हुई। पूरे यात्रा मार्ग पर जगह-जगह भक्तों ने शोभायात्रा की झांकियों का दर्शन किया। रामलीला मैदान में पहुंचने के बाद भगवान ने श्रीराम की आरती उतारी। इस मौके पर डीसी राहुल यादव और एसएसपी रोमेश चंद्र कोतवाल उपस्थित रहे। यात्रा में बजरंग दल के युवा कार्यकर्ताओं के साथ साथ विभिन्न राजनीतिक संगठनों और हिंदु संगठनों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। झांकियों में भगवान शिव की आराधना की झांकी, राम दरबार की झांकी, भगवान का वन गमन, बाली वध औरा राम-सुग्रीव मिलाप के साथ ब्रह्म ऋषि विश्वामित्र के यज्ञ को राक्षसों के भंग करने वाली झांकी आकर्षण का केंद्र रही। चिलचिलाती धूप के बावजूद शोभायात्रा की झांकियों का दर्शन पाने के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान प्रभु श्रीराम के जयकारों से शहर राममय हो गया। इस मौके पर रामनवमी उत्सव कमेटी के प्रधान विद्या सागर शर्मा, महामंत्री नेत्र कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष अमित सूदन, ज्ञान सिंह पठानियां, दिवाकर शर्मा, बिशन भारती, सरेंद्र बजाज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाल लगाकर यात्रा का किया स्वागत
शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को पानी और फलाहार बांटने के लिए जगह-जगह पर स्टाल लगाए गए थे। इस दौरान शहर के मुखर्जी चौक से शुरू हुआ यह क्रम पूरे यात्रा मार्ग में जारी रहा। यात्रा मार्ग पर शहीदी चौक, कालेज के सामने, जिला सचिवालय के पास, कालीबड़ी चौक, औद्योगिक इकाई के साथ हटली मोड़, शास्त्री नगर, ओल्ड बस स्टैंड, जराई चौक जैसे स्थानों पर स्थानीय लोगों के अलावा विभिन्न संस्थाओं ने स्टाल लगाकर भक्तों को प्रसाद भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed