फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   cultural

देशभक्तों की शहादत को किया याद

विज्ञापन
cultural
कठुआ। बलिदान दिवस पर पूर्व वनमंत्री राजीव जसरोटिया के आवास पर विचार गोष्ठी हुई। इस मौके पर एकत्र हुए भाजपा कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने देशभक्तों की शहादत को याद किया। शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं इस मौके पर पूर्व वनमंत्री राजीव जसरोटिया ने कहा कि आज अगर हम स्वतंत्र भारत के वासी हैं। इसका श्रेय देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले देशभक्तों के प्रयास का परिणाम है।
विज्ञापन

हमारा सौभाग्य है कि स्वतंत्र भारत के लिए संघर्ष करने वाले देशभक्तों के विचारों के अनुसार ही भारत विकास की लगातार सीढ़ियां चढ़ रहा है। उन्होंने बुराइयों की ओर भटक रहे युवाओं को समाज की मुख्यधारा मेें लाने के लिए समाज के हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी स्वयं तय करने के लिए कहा। इस मौके पर कठुआ नगर परिषद के प्रधान नरेश शर्मा, नगरी म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन अनिल सिंह अंदोत्रा, सरपंच नगरोटा बिक्की शर्मा, सरपंच त्रियाड़ा जगदीश पुनिया, जिला उपाध्यक्ष विद्यासागर शर्मा, पूर्व सरपंच गोविंदसर सतपाल महाजन, भाजपा शहरी मंडल प्रधान अजय सिंह, भाजपा कंडी मंडल प्रधान ज्ञान सिंह, अशोक जसरोटिया के अलावा काफी संख्या में लोग रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed