फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   cultural

कलशयात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह शुरू

विज्ञापन
cultural
कठुआ। शहर के वार्ड 10 में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ हो गया है। मंगलवार की सुबह बड़ी संख्या में आयोजन स्थल से भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

आदियोगी गौतम महाराज की अगुवाई में निकाली गई कलश यात्रा पुराने बस स्टैंड से होती हुई जराई चौक, मुखर्जी चौक से होती हुई प्राचीन बावलियों पर पहुंची। यहां पूजा-अर्चना के साथ कलशों को बावली के जल से भरा और कथा स्थल पर पहुंचे। बैंड-बाजे के साथ जय श्री राधे एवं देवी-देवताओं के नाम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

कथा व्यास आदियोगी गौतम महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से मन का शुद्धिकरण होता है। कथा से मानव के अंतर्मन में चल रहे सभी संशय का नाश होता है। इससे हमें असीम शांति व मुक्ति मिलती है। इसलिए सद्गुरु की पहचान कर उनका अनुकरण एवं निरंतर हरि स्मरण, भागवत कथा श्रवण करने की जरूरत है। श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed