फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   cultural

जिला के पहले अमरनाथ श्रद्धालु का हुआ पंजीकरण

विज्ञापन
cultural
जिला में श्री अमरनाथ यात्रा पंजीकरण आधिकारिक रूप से शुरू हो गया। शनिवार को पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में शास्त्री नगर निवासी दीपक बेमाजी ने पहला पंजीकरण करवाया, जिन्हें शाखा प्रबंधक बोध राज लूना ने पंजीकरण पत्र दिया। जिला से पंजीकरण करवाने वाले पहले श्रद्धालु बनने का गौरव हासिल करने पर दीपक बेमाजी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वह पिछले 35 वर्षों से लगातार बाबा बर्फानी का दर्शन करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

गत वर्ष कोरोना के कारण दर्शन संभव नहीं हो पाया था। इस वर्ष सरकार द्वारा अमरनाथ यात्रा करवाए जाने की घोषणा किए जाने के बाद उन्हें काफी खुशी हुई। यात्रा के लिए 21 मार्च को ही मेडिकल करवा लिया था, ताकि जैसे ही पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो वह इसका हिस्सा बन सके। बैंक के शाखा प्रबंधक ने बताया कि पहले दिन पंजीकरण शुरू होने के बाद एक बार फिर तकनीकी खराबी आ गई थी। लेकिन इसके बाद उनकी शाखा में पंजीकरण करवाने आए पांच अन्य श्रद्धालुओं के फार्म ले लिए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले दिन पंजीकृत हुए श्रद्धालु ने यात्रा के लिए बालटाल का मार्ग चुना है। वहीं अन्य पांच श्रद्धालु पहलगाम मार्ग के हैं। उन्होंने कहा कि उनकी शाखा से प्रतिदिन 20 श्रद्धालुओं का पंजीकरण किया जाएगा। इसमें दस पहलगाम और दस बालटाल के रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed