फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   cultural

महामाई के जागरण में देर रात तक झूमे भक्त

विज्ञापन
cultural
शहर के वार्ड छह में बीती रात महामाई के भव्य जागरण का आयोजन किया गया। मां भगवती जागरण कमेटी की ओर से आयोजित जागरण में रात भर श्रद्धालु मां के जयघोष और भजनों पर झूमते रहे। वहीं रंगबिरंगी रोशनी से जगमग माता रानी का दरबार देखते बन रहा था। विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद शुरू जागरण में स्थानीय कलाकार विनय जसवाल से श्री गणेश वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद उन्होंने माता की भेंटे पेश कर उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। इस दौरान उनके द्वारा पेश की गई भेंट जागरण विच जगाई तेरी जोत सबसे ज्यादा पसंद किया गया।
विज्ञापन

देर रात को मंच पर आए नवीन पंजाबी ने माता रानी तेरे द्वार आदि भजनों को सुनाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं जम्मू से आए कलाकारों द्वारा भगवान शिव और माता पार्वती, राधा-कृष्ण व वीर बजरंगी की झांकी ने कार्यक्रम को और ज्यादा भक्तिमय बना दिया। सुबह जागरण का समापन आरती के साथ हुआ। इस दौरान भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन कमेटी के वरुण गुप्ता ने बताया कि स्थानीय युवाओं के सहयोग से होने वाले इस आयोजन को सातवीं बार किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को दिन में भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि गत वर्ष कोरोना के कारण वार्षिक रूप से होने वाला आयोजन नहीं हो पाया था। इस बार के आयोजन में भी विशेष सावधानी बरती गई है। इसमें सभी श्रद्धालुओं के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था के साथ जो श्रद्धालु बिना मास्क जागरण में शामिल होने के लिए आए थे, उन्हें कमेटी की ओर से मास्क उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed