{"_id":"6026deb58ebc3ee92d27338e","slug":"cultural-kathua-news-jmu2290367123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉडी बिल्डिंग में कांस्य पदक जीतने पर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉडी बिल्डिंग में कांस्य पदक जीतने पर किया सम्मानित
विज्ञापन
जम्मू के गांधीनगर में मिस्टर जम्मू बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में उपमंडल निवासी रिंपु सपोलिया द्वारा तीसरा स्थान हासिल करने और कांस्य पदक जीतने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें सम्मानित किया। जिला विकास परिषद बिलावर के सदस्य विक्रम सिंह ने खिलाड़ी के गांव फिंतर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मुबारक बाद दी और स्वागत किया। जिला विकास परिषद के सदस्य ने खिलाड़ी के परिजनों को भी बधाई दी।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर उपमंडल का नाम रोशन किया है। बॉडी बिल्डिंग की अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। गौरतलब है कि जम्मू में करवाई गई मिस्टर जम्मू बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में 70 किलोग्राम वर्ग में उपमंडल के खिलाड़ी ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता था, जबकि स्वर्ण और रजत पदक जम्मू के खिलाड़ियों ने हासिल किया था।
खिलाड़ी को सम्मानित करते समय जिला विकास परिषद बिलावर के सदस्य के साथ भाजपा बिलावर मंडल के प्रधान सेवा निवृत्त डीएसपी पूर्णचंद, भाजपा कार्यकर्ता रविंद्र बालोरीया, गोपाल कृष्ण, विशाल सिंह और मोहित गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
।