फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   cultural

नेता जी सुभाष चंद्र बोस को किया याद

विज्ञापन
cultural
आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर एक्स सर्विस मैन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इसमें दर्जनों की संख्या में पूर्व सैनिकों ने भाग लेकर नेता जी के चित्र पर फूलमाला अर्पित करते हुए अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के चेयरमैन ज्ञान सिंह पठानिया ने कहा कि अंग्रेजों की गुलामी से भारत भूमि को मुक्त कराने के लिए नेता जी का योगदान अनमोल है। उनकी प्रेरणा से हजारों देश भक्तों ने उनके साथ चलते हुए अंग्रेजी शासन के खिलाफ जो लड़ाई लड़ी उसने अंग्रेजी शासन की जड़े हिला दीं। नेता जी की नेतृत्व क्षमता के कारण उन्हें उस समय विश्व भर से समर्थन मिला। अपनी योग्यता और राष्ट्र के प्रति भक्ति से वह आज भी करोड़ों भारतीयों के आदर्श हैं। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान मनोहर सिंह, जाट राम शर्मा, बलबीर सिंह, रतन वर्मा सहित कई अन्य एसोसिएशन के नेता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed