फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   cultural,kargil vijay divas

कारगिल वीरों को सलाम करने दौड़े युवा, रणबांकुरों को रक्तदान कर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
cultural,kargil vijay divas
कठुआ। कारगिल विजय दिवस पर जिले में अगल-अलग संगठनों, शिक्षण संस्थानों ने कार्यक्रम करवाकर शहीदों को याद किया। युवाओं ने दौड़ लगाकर और रक्तदान कर देश के वीर योद्धाओं को सलाम किया। कठुआ डिस्टेंस रनर्स ने 10 किलोमीटर मैराथन करवाई। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए लोगों को देश की रक्षा के प्रति अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों की याद दिलाई। शहीद कैप्टन सुनील चौधरी चौक से शुरू हुई मैराथन में शामिल युवाओं ने कॉलेज मार्ग से होते हुए काली बड़ी तक और वापस शहीदी चौक, मुखर्जी चौक पारलीवंड से होते हुए सुनील चौधरी के स्मारक पर दौड़ समाप्त की। प्रतिभागियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के प्रार्थना की।
विज्ञापन

कठुआ डिस्टेंस रनर्स के वरिष्ठ धावक सिंधु शर्मा ने कहा कि देश की रक्षा के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले जवानों को याद करने के साथ युवा पीढ़ी को स्वस्थ रखने के लिए दौड़ का आयोजन किया गया। इस पर नीरज सिंह बलौरिया, सज्जाद हैदर, डॉ. वरिंदर, अभिषेक, अरुण, आशीष आदि धावक मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ के एनसीसी कैडेट ने वॉकथॉन का आयोजन किया। कॉलेज के प्रशासनिक ब्लॉक से प्रतिभागी पैदल चलकर भारत माता की जय, शहीद जवान अमर रहें और वंदे मातरम के जयघोष करते हुए शहीदी चौक तक पहुंचे। जहां शहीदी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। एएनओ डॉ. वरिंदर सिंह ने कहा कि हमें सदा देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले हमारे जवानों के बलिदान को स्मरण करना चाहिए। कारगिल विजय दिवस को राष्ट्र के लिए गौरव और सफलता के प्रतीक के रूप में चिह्नित किया गया है। मौके पर प्रो. सीमा मलपोत्रा, प्रो राकेश सिंह, डॉ. अमरीक सिंह, प्रो जगदीश लाल और डॉ. जोगबिंदर सिंह सूदन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
एनएसएस और रेड रिबन क्लब
के स्वयंसेवियों ने किया महादान
कठुआ। कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए राजकीय डिग्री कॉलेज में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें एनएसएस इकाई और रेड रिबन क्लब के स्वयंसेवकों व स्टाफ ने रक्तदान किया। कॉलेज परिसर के कला खंड में लगे रक्तदान शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. सीमा मलपोत्रा ने किया। इसमें डॉ. जोगबिंदर सिंह और डॉ. सुरेश कुमार के साथ कुल 35 रक्तदानियों ने रक्तदान किया। डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि इस आयोजन का मकसद कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि देना है। साथ ही रक्तदान शिविर से विद्यार्थियों को भविष्य में भी जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करने को प्रेरित किया गया। जीएमसी कठुआ के ब्लड बैंक की विभागाध्यक्ष डॉ. सोनिया की देखरेख में लगाए शिविर में प्रो. नेहा बंदराल, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. रचना देवी भी मौजूद रहीं। संवाद

---------
शहीद राजेंद्र सिंह स्मारक किया चकाचक
बसोहली। राजकीय डिग्री कॉलेज बसोहली की एनसीसी इकाई ने नगरोटा चौक स्थित शहीद राजेंद्र सिंह स्मारक की साफ-सफाई की गई। एएनओ पपिंद्र भगत की देखरेख में करवाए इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि देश के लिए बलिदान देने वाले रणबांकुरों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। हमें इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed