Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   CRPF jawan dies in road accident

Kathua News: सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान की मौत

विज्ञापन
CRPF jawan dies in road accident
उपमंडल हीरानगर के हरिपुर क्षेत्र में मंगलवार को सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर लौंडी हीरानगर की एक विशेष टुकड़ी ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ एक जवान को अंतिम सलामी दी। उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया और लास्ट पोस्ट बजाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

उपमंडल हीरानगर के हरिपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान बोधराज (पुत्र तारा चंद) का दुखद निधन हो गया था। ओल्ड सांबा–कठुआ मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में बोधराज और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को उपजिला अस्पताल हीरानगर पहुंचाया, जहां से उन्हें गंभीर अवस्था में जीएमसी कठुआ रेफर किया गया। इलाज के दौरान 42 वर्षीय जवान बोधराज ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

दूसरे घायल युवक की पहचान 24 वर्षीय सुनील सिंह (पुत्र भगवान दास, निवासी भट्ठल चक) के रूप में हुई है, जिसकी स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। जवान की मृत्यु की खबर मिलते ही हरिपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव का हर घर गम में डूब गया और हर आंख नम हो उठी। सीआरपीएफ जवान की अंतिम यात्रा में डीडीसी सदस्य कारण कुमार अत्री, पूर्व सरपंच रवि शर्मा, सीआरपीएफ अधिकारी, पुलिस विभाग के कर्मचारी और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed