फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Two young men attack, a serious

खाना खा रहे दो युवकों पर हमला, एक गंभीर

Wed, 18 May 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/बिलावर
ब्यूरो,अमर उजाला/बिलावर Updated Wed, 18 May 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Two young men attack, a serious
- फोटो : logo

पुरानी रंजिश के चलते एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के दो लोगों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसमें दोनों जख्मी हो गए। आल्टो में सवार हो कर आए हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। पुलिस ने दोनाें घायलों को उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में हरीश कुमार और गणेश कुमार दोनों निवासी बिलावर के खिलाफ धारा 307-4/25  के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों को पड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने हमलावरों द्वारा सुकराला रोड पर पनाड पुल के नजदीक छोड़ी गई आल्टो को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वारदात मंगलवार की दोपहर को नाज पुल के करीब इंडेन गैस एजेंसी के पास अंजाम दिया गया। वहां पीपल के पेड़ के नीचे मुनीश कुमार उर्फ लकी (34) निवासी फिंतर और राकेश कुमार उर्फ बंटू (36) निवासी बंहोड खाना खा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान हमलावर हरीश और गणेश कार से वहां जा धमके और तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर कर दिया। इससे पहले दोनों संभलते आरोपी कार में सवार होकर भाग गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। भरी दोपहर को वारदात होने के चलते मौके पर अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed