{"_id":"590e2cd44f1c1bf170441cf5","slug":"three-pilgrims-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी जा रहे तीन यात्री हादसे में घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वैष्णो देवी जा रहे तीन यात्री हादसे में घायल
अमर उजाला ब्यूरो, कठुआ
Updated Sun, 07 May 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की दोपहर माता वैष्णो देवी के दर्शनों के जा रहे एक परिवार के तीन सदस्यों को सड़क हादसे में गंभीर चोटें आई। तीनों को जिला अस्पताल कठुआ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरटीओ कार्यालय के पास खड़े एक ट्राले के पीछे से कार की टक्कर हो गई। कार और ट्राले की इस टक्कर में हरियाणा से वैष्णो देवी दर्शन करने जा रहे एक परिवार के तीन सदस्यों को गंभीर चोटें आई। घायलों में रीटा (35), पंकू देवी (28) और बेबा (8) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने चौबीस घंटों के लिए अपनी निगरानी में रखा है। घायल रीटा ने कहा कि वह कार के पीछे बैठी थी और एक जोरदार झटका लगा, जिसके बाद उसकी आंख अस्पताल में आकर खुली है।
विज्ञापन
उसने कहा कि अस्पताल में उसे पता चला कि सड़क हादसे का शिकार हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कार की हालत हुई है, मां वैष्णो की कृपा से वे केवल घायल ही हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब वह ठीक हो जाएंगे और अस्पताल से छुट्टी मिलेगी, तब वह मां के दर्शन के लिए जाएंगे।