रावी-तवी नहर में नहाने गया छात्र डूबा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी में खरोट स्थित रावी-तवी कनाल में नहाने गए तीन छात्रों में से एक की डूबने से मौत हो गई। घटना शनिवार शाम की है। स्थानीय युवाओं को साथ लेकर एसडीआरएफ के गोताखोर तलाशी में जुटे रहे।
रात 11.30 बजे शव को घटनास्थल के 20 मीटर की दूरी पर बरामद कर लिया गया। इसके पहले छात्र के परिवार के सदस्यों समेत अन्य लोगों ने सर्च अभियान में देरी पर हाईवे पर प्रदर्शन किया था।
छात्र ने हाल ही में 12वीं पास किया था। जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड नंबर-एक निवासी 18 वर्षीय तरुण शर्मा अपने दोस्तों शिवम और अमन के साथ खरोट के नजदीक नहर में नहाने के लिए गया था। यहां तीनों मस्ती कर रहे थे।
नहर पर बने साइफन से छलांग लगाकर सभी सीढ़ियों तक बार-बार पहुंच रहे थे। ऐसा करते हुए शिवम और तरुण डूबने लगे। शिवम ने जैसे-तैसे बाहर निकलने की कोशिश की। तरुण ने भी शिवम का सहारा लेकर बाहर निकलना चाहा, लेकिन कपड़े फटने से वह बाहर नहीं निकल पाया और नहर में डूब गया।
पास खड़े कुछ और युवकों ने किसी तरह शिवम को तो बाहर खींच लिया, लेकिन तरुण पानी में बह गया। पलक झपकते ही उसका कोई अतापता नहीं चला। मदद के लिए युवकों ने शोर मचाया। साथ ही उन्होंने पास के गांव के लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद नहर में पानी बंद कराया गया।
हाल ही में सीखी थी तैराकी: शिवम ने बताया कि हाल ही में तीनों ने तैराकी सीखी थी। पहले ड्रीमलैंड पार्क की नहर में नहाने के लिए जाते थे। शनिवार को अचानक खरोट मोड़ पर नहर में नहाने के लिए पहुंच गए। पानी में मस्ती करते अचानक तरुण और वह खुद डूबने लगा। जैसे-तैसे खुद की जान तो बचा ली, लेकिन तरुण खुद को संभाल नहीं पाया।