{"_id":"57d846fd4f1c1beb5bd483d8","slug":"stealing-cash-from-donation-box","type":"story","status":"publish","title_hn":"दान पात्र तोड़कर नकदी उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दान पात्र तोड़कर नकदी उड़ाई
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Thu, 15 Sep 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
thief
शहर के मुख्य बाजार के बीचोंबीच बने मंदिर में सोमवार की रात चोरों ने वारदात को अंजाम देते हुए दान पात्र से नकदी उड़ा ली। सुबह सबसे पहले मंदिर के पुजारी को घटना का पता चला और उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने सबसे पहले मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमराें के तार काटे और वहां पर पड़े त्रिशूल से दान पात्र का ताला तोड़कर सारी नकदी उड़ा ली।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह जब पुजारी और स्थानीय लोग पूजा करने के लिए आए तो उन्हें चोरी की घटना की जानकारी मिली। उसके बाद आस-पास के लोगों ने तुरंत इस बात की सूचना कठुआ पुलिस को दी। कठुआ थाना प्रभारी सरूप सिंह जोहल ने मौके पर पहुंचकर छानबीन करते हुए पूछताछ की।
विज्ञापन
पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि चोरों के हौसले इस समय इतने बुलंद है कि वह मुख्य बाजार के बीचोंबीच बिना किसी की परवाह के वारदात को अंजाम दे रहे हैं।