फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   sit search gram sewak

ग्राम सेवक को तलाशेगी सिट

Mon, 12 Sep 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Mon, 12 Sep 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
sit search gram sewak
डेमो पिक

डेढ़ महीने से लापता ग्राम सेवक अशोक कुमार की तलाश के लिए पुलिस ने स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (सिट) का गठन किया है। विशेष टीम के गठन के बाद पुलिस ने अब नए सिरे से मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम सेवक का पता लगाने के लिए काल डिटेल के साथ-साथ पुलिस परिवार के सदस्यों के साथ संपर्क बनाए हुए है।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस प्रमुख खलील अहमद पोसवाल ने बताया कि 21 अगस्त को इस संदर्भ में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पूर्व सरपंच ढल्ली और मंगलूर के पूर्व सरपंच अभी तक फरार हैं। अन्य तीनों पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ जारी है। उन्होंने बताया कि विभागीय मंत्री से भी इस संबंध में बात हुई है और उन्हें पूरे मामले से अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 21 जुलाई को सुबह घर से काम पर गए ग्राम सेवक अशोक कुमार का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। जबकि पुलिस की कार्रवाई से परिजनों के साथ साथ ग्रामीण भी खफा है और अपना विरोध हाइवे जाम कर जता चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को कठुआ गए मंत्री से ग्राम सेवकों का एक शिष्टमंडल इस संबंध में मिला। ग्राम सेवकों ने कहा कि पिछले डेढ़ महीने से उनके साथी का कोई पता नहीं चल पाया है। ऐसे में विभाग के लिए भी चिंता का विषय है चूंकि अशोक उस समय ड्यूटी पर था।


उन्होंने कहा कि विभाग के कर्मचारी का लापता होना और अभी तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से साफ है कि पुलिस गंभीरता से मामले को नहीं ले रही है। इस संबंध में मंत्री ने कहा कि वह पुलिस से मामले की जांच में तेजी लाने के लिए कहेंगे। उधर, पुलिस ने गत दिवस फरार सरपंचों के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed