{"_id":"57f154e24f1c1b9074577660","slug":"search-operation-again-in-theen-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो संदिग्धों की सूचना पर सर्च आपरेशन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो संदिग्धों की सूचना पर सर्च आपरेशन
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
Updated Mon, 03 Oct 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
search operation
- फोटो : Anil Kumar
शहर से करीब बीस किलोमीटर दूर गांव थीन में महिला को दो व्यक्ति द्वारा खाना बनाने की बात कहने को गंभीरता से लेते हुए बसंतपुर पुलिस और सतवाईं पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाया। शनिवार रात को हुए सर्च आपरेशन में हालांकि किसी भी व्यक्ति को पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थीन की रहने वाली आशा देवी ने बताया कि रात के समय घर के बाहर से दो व्यक्तियों की आवाज आई। वे खाना बनाकर रखने की बात कह रहे थे। यह भी कहा कि बाद में आकर खाना खाएगा।
विज्ञापन
करीब एक घंटा इंतजार करने के बाद जब कोई नहीं आया तो उसने गांववासियों को इसकी सूचना दी। उसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने गांव में और आसपास के क्षेत्र में देर रात तक सर्च आपरेशन चलाया, लेकिन किसी भी व्यक्ति या फिर संदिग्ध की पकड़ नहीं हो पाई।
विज्ञापन
बरहाल, पुलिस किसी भी बात को हल्के में नहीं ले रही है। गौरतलब है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से जिला में यह तीसरा सर्च आपरेशन है। गत दिवस भी चर्जरथा और अन्य दो गांवों में सर्च आपरेशन चलाया गया था।