{"_id":"575c64654f1c1b853a9c5343","slug":"kuwa-village-woman-sucide","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुवा गांव में महिला ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुवा गांव में महिला ने फंदा लगाकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला,महानपुर
Updated Sun, 12 Jun 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
कसबे के नजदीक पड़ते कुवा गांव में एक महिला ने शुक्रवार की देर शाम को फंदा लगाकर जान दे दी। 43 वर्षीय बिशनो देवी का शव घर के नजदीक आम के पेड़ से लटका पाया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर शनिवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के अनुसार बिशनो देवी मानसिक रूप से बीमार थी। जानकारी के अनुसार महिला को पेड़ से लटका देख उसके बेटे ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि बिशनो देवी का कई वर्षों से पठानकोट निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
बीमारी के चलते पहले भी वह कई बार जान देने की कोशिश कर चुकी थी। परिवार का कोई न कोई सदस्य हर समय उस पर नजर रखता था। शुक्रवार शाम को उसने परिवार के सदस्यों की नजर से बचकर फंदा लगा लिया।
विज्ञापन