{"_id":"576d87ea4f1c1bc525b49b88","slug":"injured-in-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी रंजिश में युवती को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपसी रंजिश में युवती को पीटा
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
गांव बगियाल में आपसी रंजिश के चलते एक पक्ष के व्यक्ति ने दूसरे पक्ष की युवती आलिया (25) पुत्री फतेह मोहम्मद को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल कठुआ लाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अस्पताल में उपचारधीन युवती ने बताया कि उन्होंने अपने घर का मरम्मत कार्य लगवाया हुआ है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे जब आटो से मरम्मत कार्य के लिए सामान पहुंचा तो गांव के युवक शबीर ने आटो चालक को सामान उतारने से आटो चालक को रोक दिया।
विज्ञापन
जब आटो चालक ने यह बात आलिया को बताई तो वह घर से बाहर आई। इसके बाद युवक ने उसके साथ गालीगलौच करना शुरू कर दिया और आटो चालक को भी सामान वापस ले जाने के लिए कहने लगा। इसका विरोध करने पर युवक ने युवती को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
आटो चालक ने ही बीच बचाव किया। बाद में युवती ने अपने पिता को सारा वाकया सुनाया, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।