{"_id":"56ec61404f1c1b215b8b4cb7","slug":"foot-cut-of-old-man-by-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद बिहार एक्सप्रेस से गिरे बुजुर्ग का पांव कटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आनंद बिहार एक्सप्रेस से गिरे बुजुर्ग का पांव कटा
अमर उजाला/कठुआ
Updated Sat, 19 Mar 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से जम्मू की ओर जा रही आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन में सवार एक बुजुर्ग मुसाफिर छन्न अरोड़िया के पास रेलवे ट्रैक पर गिर गया। इस हादसे में बुजुर्ग का दाहिना पांव ट्रेन के पहिये के नीचे आने से कट कर अलग हो गया। जीआरपी के जवानों ने तुरंत बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां गंभीर हालत में डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर दिल्ली से जम्मू की ओर जा रही आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन में सवार 60 वर्षीय कुलवंत सिंह निवासी दुल्लोवाला जिला लुधियाना (पंजाब) अचानक गिर गए। ट्रैक पर गिरने से उनका दाहिना पांव कट कर अलग हो गया।
विज्ञापन
लहूलुहान अवस्था में जीआरपी के जवानों ने कुलवंत सिंह को जिला अस्पताल कठुआ में भर्ती करवाया। अस्पताल के डाक्टरों ने बताया कि बुजुर्ग की हालत बहुत नाजुक है। पांव कटने से उनके शरीर से काफी खून बह गया है। ऐसे में बेहतर इलाज के लिए उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन