{"_id":"5918b71c4f1c1bf1528508cf","slug":"couple-killed-in-tree-tragedy","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति ने पेड़ से फंदा लगा आत्महत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपति ने पेड़ से फंदा लगा आत्महत्या की
अमर उजाला ब्यूरो, बिलावर
Updated Mon, 15 May 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर के पहाड़ी तहसील लोहाई मल्हार के बदनोता गांव में रविवार की सुबह एक दंपति ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक अपने पीछे दो मासूम को छोड़ गए हैं। एक तीन साल की बच्ची है और एक डेढ़ साल का बेटा। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह पेशे से सरकारी अध्यापक किशोर कुमार (34) और उसकी पत्नी रेणू देवी (27) अचानक अपने घर से गायब हो गए। जब काफी देर तक दोनों वापस नहीं लौटे तो परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान घर से कोई पांच-छह सौ मीटर दूर स्थित एक औन के पेड़ से किशोर कुमार के शव को लटका पाया गया। जबकि रेणु का शव पेड़ के नीचे पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
इससे आशंका जताई जा रही है कि पहले रेणू ने फंदा लगा कर जान दी होगी और बाद में किशोर कुमार उसके शव को नीचे उतार कर खुद भी फंदे से लटक गया होगा। इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों के शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए ले गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह दंपत्ति बहुत की मिलनसार था। रेणू देवी की काफी पढ़ी-लिखी थी। उनकी एक तीन साल की बेटी और एक डेढ़ साल का बेटा है। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि वह आत्महत्या भी कर सकते थे। अलबत्ता पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की हकीकत जानने के लिए पड़ताल शुरू कर दी है।