फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Caught the prisoner

जेल ले जाते समय भागा कैदी पकड़ा

Thu, 20 Apr 2017 01:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ Updated Thu, 20 Apr 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
Caught the prisoner
अरेस्‍ट

बिलावर की रामकोट चौकी पुलिस द्वारा पकड़े गए एक भगोड़े आरोपी ने कठुआ जेल में शिफ्ट किए जाने के दौरान पुलिस टीम को चकमा देकर फिर भागने का प्रयास किया। देखते ही देखते बाद दोपहर कोर्ट रोड पर हंगामा हो गया। भगोड़े को पकड़ने के लिए साथ आए पुलिस कर्मी भी पीछे दौड़े। इसी बीच कठुआ से एक सादी वर्दी में पुलिसकर्मी ने भी भगोड़े के पीछे दौड़ लगा दी।

विज्ञापन


कोर्ट रोड से भागे आरोपी को स्थानीय लोगों के सहयोग से लगभग एक किलोमीटर दूर बावलियों के नजदीक धर दबोचा गया। इस संदर्भ में रामकोट चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी वकील मोहम्मद निवासी पलाही हीरानगर को बुधवार को ही बिलावर कोर्ट में पेशी के बाद कठुआ जेल शिफ्ट किया जा रहा था। किसी मामले में पहले भी भगोड़ा बनाए जाने के बाद पुलिस ने बुधवार को ही उसे गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


उसने भागने का प्रयास किया, जिसे बाद में पकड़कर जेल में शिफ्ट कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोर्ट के सामने एक फोटोग्राफर की दुकान पर भगोड़े का फोटो खिंचवाने के लिए ले जाया गया। यहां साथ आए पुलिसकर्मियों ने उसकी हथकड़ी खोली जिसके बाद पुलिस को चकमा देकर वह भागने लगा। आसपास के लोगों ने हल्ला किया और पीछे भागी पुलिस को उसके भागने के दिशा बताई, जिसके बाद उसे पुलिस ने फिर पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed