{"_id":"590e2bd44f1c1b966b441d4c","slug":"bike-collapse-youth-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाई में गिरी बाइक, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कठुआ
Updated Sun, 07 May 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को अलग-अलग दो सड़क हादसे हुए। पहले हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे हादसे में कार बेकाबू होकर दूसरे लेन में एक ट्राले से टकरा गई। संयोग से इस हादसे में सभी यात्री बाल-बाल बच गए। अलबत्ता ट्राला पलट गया।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बसोहली के नगरोटा इलाके में सरवन सिंह (29) निवासी धार झेंखर शनिवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अपनी बाइक (पीबी35एम-7301) पर सवार होकर महानपुर की तरफ जा रहा था। खुड़कु मोड़ नगरोटा के पास अचानक उसकी बाइक का नियंत्रण बिगड़ गया और बाइक एक पुली से जा टकराई। इस हादसे में बाइक चला रहा सरवन करीब 10 फुट गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। वहीं जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर छन्न अरोड़िया के पास एक तेज रफ्तार कार (पीबी02क्यू-4200) कठुआ से जम्मू की ओर जा रही थी। तभी अचानक उसका नियंत्रण बिगड़ने के कारण वह डिवाइडर पार कर दूसरे लेन में चली गई और दूसरी तरफ से आ रहे ट्राले के साथ उसकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन
इस दौरान ट्राले के चालक ने जोरदार ब्रेक मार दी, जिससे कार का एक हिस्सा ही ट्राले के साथ टकराया और ट्राले का पिछला हिस्सा पलट गया। कार के एयर बैग तक खुल गए, जिस कारण सभी यात्री सुरक्षित बच गए। ट्राले का चालक भी बाल-बाल बच गया।