फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Beat and killed after a dispute

कहासुनी के बाद पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 11 Dec 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Sun, 11 Dec 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Beat and killed after a dispute
man beaten

दो पक्षों में कहासुनी के बाद हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों आरोपी फरार हैं। बनी उप जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, लेकिन परिवार के लोगों ने शव को लेने से इनकार कर दिया। परिवार के लोगों ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए, इसके बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन


मामला बनी विधानसभा क्षेत्र की टप्पर पंचायत का है। जानकारी के अनुसार शाम लाल निवासी मोहड़ा मनसोआ अपने घर से तीन किलोमीटर दूर गित्तड़ गांव में कुछ काम के लिए गया था। वह गांव के नरेश कुमार और रमेश कुमार के घर पहुंचा। यहां दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। मामला मारपीट पर पहुंच गया।
विज्ञापन


आरोप है कि नशे में धुत नरेश और रमेश ने शाम लाल को बुरी तरह से पीट दिया। शाम लाल के कराहने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने इसकी जानकारी शाम लाल के परिवार वालों को फोन पर दी। शुक्रवार की देर रात परिवार के सदस्य गित्तड़ गांव पहुंच गए। शाम लाल घटनास्थल पर लहूलुहान पड़ा था। परिवार के लोगों ने उसे टप्पर उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जल्द ही उसे बनी उपजिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बनी में भी उसकी हालत नहीं सुधरी तो जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया, लेकिन शाम लाल ने बसोहली के पास दम तोड़ दिया। इसकी पुष्टि बसोहली उपजिला अस्पताल के डाक्टरों ने कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही बनी थाना प्रभारी सुरेश गौतम ने पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर गए। पुलिस ने आरपीसी की धारा 302, 341, 323 और 34 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का बनी उपजिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया, लेकिन परिवार के लोगों ने शव को ले जाने से इंकार कर दिया।


उन्होंने मांग की कि पुलिस पहले आरोपियों को पकड़े, इसके बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मौके पर एसडीपीओ बसोहली पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed