फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   ट्रैक्टर ट्राली से टकराई मेटाडोर दस घायल, एक गंभीर घायल

ट्रैक्टर ट्राली से टकराई मेटाडोर दस घायल, एक गंभीर घायल

विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली से टकराई मेटाडोर दस घायल, एक गंभीर घायल
हीरानगर। चड़वाल सांझी मोड़ मार्ग के मध्य पड़ते छपाकी में यात्रियों से भरी एक मेटाडोर और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में 10 लोग घायल हो गए। इसमें एक गंभीर घायल को जिला अस्पताल कठुआ रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का उपजिला में ही उपचार किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीमावर्ती गांव नाउ चक से यात्रियों को लेकर आ रही एक मेटाडोर जेके 08 ए 7482 उक्त स्थान पर विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर की ट्राली से टकरा गई। जिसके बाद मेटाडोर में सवार 10 यात्री घायल हो गए। आसपास के लोगों के सहयोग से पुलिस ने घायलों को हीरानगर उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने एक गंभीर घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अन्य का उपचार यहीं पर किया गया।
विज्ञापन

गंभीर घायल की पहचान मेटाडोर चालक शम्मी कुमार निवासी पाटी बोबिया के रूप में हुई, जबकि अन्य घायलों की पहचान सुनीता देवी निवासी नाउचक, शिव कुमार निवासी किशनपुर, ममता देवी निवासी नाउचक, सोनिया देवी निवासी नाउचक, संध्या देवी निवासी मढ़ीन, वैष्णो देवी निवासी छन्न लालदीन, बुई देवी निवासी दियालाचक, करतार सिंह निवासी लच्छीपुर, कारो देवी निवासी किशनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed