फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला बैंक ने धरा, पुलिस के हवाले किया

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला बैंक ने धरा, पुलिस के हवाले किया

Tue, 27 Mar 2018 10:27 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला बैंक ने धरा, पुलिस के हवाले किया
बसोहली। एटीएम से पैसे निकालने में मदद करने के बहाने ठगी करने वाला एक व्यक्ति को वीरवार की सुबह बैंक कर्मियों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस व्यक्ति पर बैंक कर्मचारी दो दिन से नजर रखे हुए थे। इसके लिए बाकायदा लोगों द्वारा शिकायत के आधार पर सीसीटीवी फुटेज को भी बैंक अधिकारियों ने अपने स्तर पर खंगाला और पाया कि एक ही व्यक्ति सभी ठगी के मामलों के समय एटीएम में मौजूद था और इस दौरान लोगों के कोर्ड बदलता भी पाया गया।
विज्ञापन

वीरवार को भी आरोपी एक बार फिर बसोहली के पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में पहुंचा। इससे पहले कि वह अगले व्यक्ति को अपना शिकार बनाता, बैंक कर्मचारियों ने उसे दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। प्राथमिक पूछताछ में व्यक्ति की पहचान सद्दाम हुसैन निवासी चलोग बनी के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी सद्दाम पिछले लगभग तीन साल से इस तरह की वारदात को अंजाम देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाता था। बसोहली में लोगों को एटीएम से पैसे निकालने में मदद के बहाने सद्दाम उनका एटीएम बदल दिया करता था, जिसके बाद दुनेरा और पठानकोट में जाकर ठगे एटीएम से पैसे निकाल लेता था। सद्दाम द्वारा ठगी का शिकार बनाए गए लोगों में अधिकतर महिलाएं और अनपढ़ लोग थे जो सही से एटीएम प्रयोग करना नहीं जानते थे। पैसे न निकलने पर साथ में खड़ा सद्दाम मदद का हाथ बढ़ाता, एटीएम का पिन पूछता और बड़ी ही सफाई से पुराने एटीएम के साथ नया एटीएम बदलकर गायब हो जाता। लोगों को ठगी का पता तब चलता था जब उनके खाते से पैसे गायब हो चुके होते थे।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक के बसोहली ब्रांच के अधिकारी बोधराज गोगना ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में शिकायत के आधार पर जांच की गई तो आरोपी को हर बार पाया गया, जिससे उन्हें शक हो गया था। बैंक अधिकारियों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है। जम्मू कश्मीर बैंक के बसोहली में स्थित एटीएम में भी इसी तरह की ठगी की शिकायतें मिली थीं। पुलिस ने आरपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed