{"_id":"5c929a1dbdec2214290193a9","slug":"61553111581-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब तहसीलदार कार्यालय में तोड़फोड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नायब तहसीलदार कार्यालय में तोड़फोड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसोहली। धार महानपुर पंचायत घर के समीप सीएफसी की इमारत में चल रहे नायब तहसीलदार कार्यालय में अज्ञात लोगों ने भीतर घुसकर तोड़फोड़ की है। मामले की जानकारी नायब तहसीलदार जय कृष्ण गुप्ता को तब मिली, जब वे अपने कार्यालय पहुंचे और कार्यालय का दरवाजा टूटा हुआ मिला। कार्यालय के भीतर सारा सामान और फाइलें फर्श पर बिखरी हुई पड़ी थीं। कार्यालय के भीतर टेबल और कुर्सियां टूट तोड़ डाली गई थीं। इतना ही नहीं कार्यालय के भीतर शौचालय में भी तोड़फोड़ की गई थी। शरारती तत्वों ने बिजली के बोर्ड तक उखाड़ दिए गए थे।
गांव के पूर्व सरपंच सदानंद शर्मा ने बताया कि जब वह नायब तहसीलदार कार्यालय पहुंचे तो कार्यालय के भीतर रखे सामान को बुरी तरह तहस-नहस किया गया था। कार्यालय के भीतर रखी गई कुर्सी पर जूतों के निशान भी मौजूद थे। इससे साफ जाहिर होता है कि इस घटना को कुछ शरारती तत्वों ने अंजाम दिया था। घटना की जानकारी और तस्वीरें पुलिस को दी गई हैं। उन्होंने बताया कि तीन माह पूर्व भी ऐसा ही एक मामला कार्यालय के साथ लगते बीडीओ ब्लॉक में भी पेश आया था। इसके बारे में पुलिस विभाग में शिकायत भी की गई थी। मौके पर महानपुर पुलिस ने तस्वीरें भी जुटाई थीं, हालांकि उसके बाद कोई कार्रवाई या तफ्तीश नहीं की गई।
शर्मा ने कहा कि पुलिस की इस लापरवाही का ही नतीजा है कि धार महानपुर के नायब तहसीलदार कार्यालय में फिर तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि ऐसे शरारती तत्वों की वजह से लोगों में दहशत का माहौल बन चुका है। पूर्व सरपंच सदानंद शर्मा ने बताया कि धार महानपुर की छह पंचायतों की 20 हजार आबादी के लिए पुलिस चौकी खोलने की मांग कई बार उठा चुके हैं, मगर आज तक लोगों की इस मांग पर अमल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि नायब तहसीलदार के कार्यालय में तोड़फोड़ करने वाले शरारती तत्वों को पुलिस गिरफ्तार करे। शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व भी सोलर लाइटों की बैटरियों की चोरी का मामला भी सामने आ चुका है।