{"_id":"5b03dbe04f1c1bcf408b6eb3","slug":"61526979552-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुसपैठ की आशंका के बाद चाक चौबंद सुरक्षा के प्रबंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घुसपैठ की आशंका के बाद चाक चौबंद सुरक्षा के प्रबंध
Updated Tue, 22 May 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
कठुआ। रविवार की रात भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बोबिया और लौंडी अग्रिम चौकियों के बीच पड़ते तरनाह नाले से घुसपैठ की आशंका के बाद सोमवार और मंगलवार को भी सुरक्षा प्रबंध कड़े रहे। अंतरराष्ट्रीय सीमा से आने वाले सभी रूट शाम ढलते ही सील कर दिए जाते हैं।
बीएसएफ भी घुसपैठ की संभावना वाले क्षेत्र को मंगलवार को भी खंगालने में जुटी हुई है। बीएसएफ के आईजी पहले ही साफ कर चुके हैं कि तारबंदी को कहीं कोई नुकसान नहीं था। ऐसे में मंगलवार को बीएसएफ डीजी ने सुरंग की मदद से घुसपैठ की आशंका जता दी है। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहती हैं। जिले में सभी महत्वपूर्ण इमारतों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सोमवार की रात नेशनल हाईवे समेत लिंक मार्गों पर सेना, अर्धसैनिक बलों और पुलिस की नाकेबंदी रही। पुलिस ने भी लोगों से नाके के दौरान सहयोग की अपील की है।