फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   दिहाड़ी लगाने जा रहे मजदूरों को कैंटर ने कुचला

दिहाड़ी लगाने जा रहे मजदूरों को कैंटर ने कुचला

Tue, 22 May 2018 02:24 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
दिहाड़ी लगाने जा रहे मजदूरों को कैंटर ने कुचला
हीरानगर।
विज्ञापन

जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत हो गई जबकि चार अन्य बुरी तरह से घायल हैं। हादसा उस समय पेश आया जब दिहाड़ी लगाने के लिए जा रहे मजदूरों को चंदवां मोड़ पर एक तेज रफ्तार कैंटर ने कुचल दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई, जबकि कैंटर चालक घटनास्थल से फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ कर कैंटर को सील कर दिया।
जानकारी के अनुसार, चड़वाल से सटे चंदवां मोड़ पर सुबह 8 बजे के लगभग छत्तीसगढ़ के रहने वाले सात दिहाड़ीदार हाथों में खाने के टिफिन पकड़े दिहाड़ी पर जाने के लिए सड़क के किनारे गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच कठुआ से जम्मू की ओर तेज रफ्तार से जा रहा एक कैंटर उन्हें रौंदता हुआ आगे बढ़ गया। इस हादसे में दो दिहाड़ीदारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें हीरानगर उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में उनको यहां से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। जीएमसी ले जाते समय एक अन्य घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान मनोज कुमार निवासी मडयाड़ी छत्तीसगढ़, महावीर निवासी माल्डी छत्तीसगढ़ और रतराम निवासी धतुआ छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। घायलों की पहचान घासीराम निवासी बाथली छत्तीसगढ़, पन्नालाल निवासी कैसला छत्तीसगढ़, राम कृपाल निवासी मिर्चित छत्तीसगढ़, धमसा निवासी माल्डी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed