फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   कार और बस की टक्कर में पिता की मौत, पत्नी और दो बच्चे घायल

कार और बस की टक्कर में पिता की मौत, पत्नी और दो बच्चे घायल

Wed, 06 Jun 2018 01:51 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
कार और बस की टक्कर में पिता की मौत, पत्नी और दो बच्चे घायल
हीरागनर। जम्मू-पठानकोट हाईवे पर छन्न आरोड़ियां में मंगलवार की सुबह बस और कार में हुई भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी, बहन और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आल्टो कार (पीबी06एच-1796) कठुआ से जम्मू की ओर जा रही थी। हाईवे पर सफेद पट्टी लगाने का काम चल रहा था। इसलिए ट्रैफिक को दूसरी लाइन पर डाइवर्ट किया गया था। कार चालक ने डायवर्जन का साइन देख जैसे ही रूट चेंज किया कि सामने से तेज रफ्तार से आ रही बस (जेके21ए-0555) के साथ उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलटी खा कर डिवाइडर के दूसरी तरफ जा गिरी और उसके परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत सहायता के लिए पहुंचे। कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस की सहायता से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां कार चालक संदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि मृतक की पत्नी रेखा सलाथिया, बेटे अभय सिंह समर सिंह के अलावा बहन मधु शर्मा निवासी छन्नी हिम्मत जम्मू का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कर्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-------------------------



उपचार के दौरान रेखा पूछती रही पति का हाल
बेटे ने भी कहा- पापा उनके साथ इलाज क्यों नहीं करवा रहे
अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ। हादसे में पति की मौत से पत्नी रेखा बेखबर थी। उनके बेटों को भी यह पता नहीं था कि उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। बेटे जिला अस्पताल में बार-बार डाक्टरों ने पूछते रहे कि पापा कहां हैं? पत्नी भी अपने पति का कुलश क्षेम डाक्टरों से पूछती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब आधे घंटे तक चले उपचार के दौरान रेखा ने बार-बार कहा कि उनका क्या हाल है? वह कहां हैं। मुझे उनसे मिलना है। वह बार-बार स्ट्रेचर से उठने का प्रयास कर रही थी। वहीं बेटा समर भी एक ही रट लगाए था कि पापा कहां हैं? वह उनके साथ इलाज क्यों नहीं करवा रहे हैं। दूसरे बेटे को भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसके पिता उनका साथ छोड़ गए हैं। रेखा और उनके बच्चों को लोग दिलासा दे रहे थे कि वह ठीक हैं। वहीं मृतक की बहन को तो खुद ही होश नहीं थी। प्राथमिक उपचार के बाद बहन और पत्नी को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।


ननिहाल छुट्टियां बिताने जा रहे थे बच्चे
समर ने बताया कि वह अपनी बुआ के साथ ननिहाल छन्नी हिम्मत जम्मू छुट्टियां बिताने के लिए जा रहे थे। सुबह जब पापा ने बुआ को जम्मू में ट्रेनिंग के लिए छोड़ने जाना था तो उन्होंने ननिहाल जाने के लिए कहा। उसके बाद पत्नी रेखा और दो बेटे समर और अभय पिता संदीप के साथ जाने को तैयार हो गए। उन्हें क्या पता था कि परिवार पर काल अपनी दृष्टि गड़ाए बैठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed