{"_id":"5c856840bdec22145e4809e8","slug":"191552246848-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ क्विंटल भुक्की की खेप बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौ क्विंटल भुक्की की खेप बरामद
विज्ञापन
कठुआ। नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने नौ क्विंटल भुक्की की तस्करी का प्रयास विफल किया है। कठुआ थाना प्रभारी अरविंद संबयाल ने अपनी टीम के साथ एक ट्रक की जांच के दौरान इस खेप की तस्करी के प्रयास को विफल किया। ट्रक चालक मौके से फरार होने में विफल रहा लेकिन पुलिस ने चालक के नाम पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसएसपी कठुआ श्रीधर पाटिल ने बताया कि शिवा नगर इलाके में हाउसिंग कॉलोनी के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक ट्रक जेके02वी-8927 को जांच के लिए रुकने का इशारा किया गया। लेकिन चालक ने इशारा पाते ही सहारे खड्ड के पास वाले रास्ते की और ट्रक को मोड़ दिया। इसी बीच पुलिस टीम ने ट्रक का पीछा किया। ट्रक चालक रास्ते में ही ट्रक छोड़कर भाग गया था। इसके बाद ट्रक की जांच की गई तो उसमें 37 बैग बरामद किए गए। जब उन्हें खोला गया तो बैग में भुक्की भरी हुई थी। पुलिस टीम ने ट्रक और भुक्की थाने में लाई और वजन करवाया। पुलिस को ट्रक ने चालक का आइडी बरामद हुआ जिसके बाद पुलिस ने चालक मोहम्मद जावेद निवासी रियासी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15/18 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसएसपी ने कहा कि नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस ने पहले भी इस प्रकार के प्रयास विफल किए हैं और आगे भी इसे जारी रखा जाएगा। उन्होंने लोगों ने से अपील करते हुए कहा कि वह भी पुलिस का सहयोग करें ताकि नशे पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सके।