फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   सीमावर्ती इलाकों में चलाया गया रूटीन सर्च ऑपरेशन

सीमावर्ती इलाकों में चलाया गया रूटीन सर्च ऑपरेशन

विज्ञापन
सीमावर्ती इलाकों में चलाया गया रूटीन सर्च ऑपरेशन
हीरानगर। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव करोल कृष्णा और आसपास के इलाकों में सोमवार को संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह रूटीन सर्च अभियान है और पहले भी इस तरह के अभियान चलते रहे हैं। इलाके में सुबह करीब 8 बजे सीमा सुरक्षा बल, सेना और पुलिस ने मिलकर तलाशी अभियान चलाया। दोपहर करीब 1 बजे तक पूरे इलाके को खंगाला गया। एसडीपीओ रविंद्र सिंह ने कहा इस तरह के तलाशी अभियान सीमांत इलाकों में लगातार चलते रहते हैं। सोमवार को भी उक्त इलाके में रुटीन सर्च की गई। रूटीन में इस तरह की सर्च का उद्देश्य यही है कि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके। गौरतलब है कि सीमा पर पाकिस्तान की ओर से कभी भी सीजफायर का उल्लंघन कर घुसपैठ की कोशिश कराई जाती है। इस तरह की सतर्कता के चलते उसके नापाक इरादे पस्त हो जाते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed