{"_id":"5b957c55867a557f5e02bb18","slug":"191536523349-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने लगाई घर में सेंध, खिलाड़ी से लोहे की ग्रिल निकाल दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने लगाई घर में सेंध, खिलाड़ी से लोहे की ग्रिल निकाल दिया वारदात को अंजाम
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। सिटी थाना के अधीन पडते शिवपुरी इलाके में शनिवार की रात चोरों ने दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहीं एक घर में चोरी करने में वह नाकाम रहे। घरवालों को जब सुबह पता चला तो पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर आई पुलिस टीम ने छानबीन कर मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने विरेंद्र वर्मा के घर पर चोरी की। चोरों ने घर में घुसने के लिए एसी के उपर वाली खिड़की का इस्तेेमाल किया और कमरे में दाखिल हुए। पुलिस के अनुसार घर से करीब बारह हजार रुपये चोरी हुए हैं। इसके बाद चोरों ने कृष्ण कुमार के घर पर भी चोरी की। इसके लिए उन्होंने खिड़की से ग्रिल निकालकर कमरे में दाखिल हुए और करीब साठ हजार कैश और गहने चोरी कर गए। इसके बाद चोरों ने तीसरे घर में दाखिला लिया लेकिन चोरी की वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। गौरतलब है कि जिन घरों में चोरी हुई है चोरों ने दोनों ही घरों से खिड़कियों से ही घर में दाखिला लिया है। इस संबंध में लोगों ने बताया कि उन्हें तो सुबह ही पता चला जब उनकी आंख खुली तो सामान बिखरा हुआ था। पुलिस को इसकी सूचना दी गई और पुलिस टीम एफएसएन टीम के साथ आई और छानबीन शुरू की दी। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।