फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

Fri, 23 Nov 2018 01:15 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल
कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार की सुबह एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कार (जेके08डी-4397) में सवार हमदान अली निवासी माही चक और ऋतिक शर्मा निवासी वार्ड 17 कठुआ लखनपुर जा रहे थे। स्कूल की पिकनिक के लिए वह स्कूल की एक मैडम को लखनपुर लेने के लिए जा रहे थे। खरोट मोड़ के पास कार का नियंत्रण बिगड़ गया और कार पलटी खाते हुए डिवाडर पार कर दूसरी ओर जा गिरी। कार में सवार दोनों को गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया गया। डाक्टरों ने हमदान अली को मृत लाया घोषित किया, जबकि ऋतिक को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed